सानिया मिर्जा की निगाह अब दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी बनने पर
(India) डब्ल्यूटीए टूर फाइनल्स का खिताब जीतकर साल का सफल अंत करने वाली भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का लक्ष्य अगले सत्र में दुनिया की नंबर एक युगल खिलाड़ी बनना है। सानिया ने कहा, यह शानदार रहा। लोग मुझसे काफी अपेक्षा रखते हैं और मेरे लिए दुआएं करते हैं। मैं अब अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रही हूं जो विश्व में नंबर एक खिलाड़ी बनना है। मैंने इस साल ग्रैंडस्लैम जीता और डब्ल्यूटीए चैंपियनशिप जीती। ये मेरे लक्ष्य थे। इसलिए मैं नंबर एक बनने की कोशिश करूंगी। उम्मीद है कि अगले साल ऐसा होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।