श्रीलंका के खिलाफ रोहित और युवा खिलाड़ियों के पास मौका
(India) क्रिकेट क्लब आफ इंडिया के ब्रेबोन स्टेडियम में होने वाला यह मैच रोहित शर्मा को भी अभ्यास का मौका देगा जो अंगुली में फ्रैक्चर और कंधे की चोट से उबर रहे हैं। यह उनके पास अपनी फिटनेस साबित करने और श्रीलंका के खिलाफ अंतिम दो मैचों के लिए दावेदारी पेश करने का मौका भी होगा। विश्व कप को देखते हुए मध्यक्रम के आक्रामक बल्लेबाज महाराष्ट्र के केदार जाधव के पास खुद को सलामी बल्लेबाज के विकल्प के रूप में पेश करने का मौका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।