विश्व बिलियर्ड्स के सेमीफाइनल में आडवाणी ने कोजियर को हराया
(India) भारत के दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप के समय प्रारूप के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के डेविड कोजियर को मात्र पांच अंक से हराया। एक और ग्रांड डबल (एक ही साल में अंक और समय प्रारूप का खिताब) पर नजरें टिकाए बैठे आडवाणी ने पिछले हफ्ते 150 अप का अंक प्रारूप का विश्व खिताब जीतने के बाद आज कोजियर को 1180-1175 से हराया। आडवाणी एक समय 400 अंक से आगे चल रहे थे लेकिन कोजियर जोरदार वापसी करने में सफल रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।