डोप परीक्षण के लिए नार्वे जाएंगे बैडमिंटन स्टार ली चोंग वेई : रिपोर्ट
(India) मलेशिया के खेल अधिकारियों ने पुष्टि की है कि देश का एक बैडमिंटन खिलाड़ी हाल में डोप परीक्षण में विफल रहा है लेकिन उन्होंने मूत्र के दूसरे नमूने के अगले हफ्ते होने वाले परीक्षण के लंबित रहने तक खिलाड़ी की पहचान जाहिर करने से इनकार कर दिया है। मलेशियाई मीडिया में हालांकि कहा गया है कि देश के शीर्ष खेल सितारे ली चोंग वेई के शरीर में अगस्त में डेनमार्क में हुई विश्व चैम्पियनशिप के दौरान प्रतिबंध दवा डेक्सामीथासोन के अंश पाए गए। स्टार समाचार पत्र ने कहा है कि परीक्षण पांच नवंबर को होगा। समाचार पत्र में मलेशिया बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष नोर्जा जकारिया के हवाले से जानकारी दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।