(India)
युवराज को यह लगता है कि शायद ही वह अब कभी अपने देश के लिए खेल पायेंगे। लेकिन क्रिकेट के मैदान में धुआंधार खेल के मशहूर युवराज सिंह को अब भी आस है। क्रिकेट में इन दिनों बुरे फार्म से गुजर रहे युवराज ने यह जरूर कहा कि वह एक फाइटर हैं और वह अंत तक कोशिश करते रहेंगे कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में वापस जगह मिले। यह मेरे लिए काफी मुश्किल जरूर है लेकिन मैं निराश नहीं हूं और मैं अंत तक कोशिश करता रहूंगा ताकि मैं टीम इंडिया में दोबारा शामिल हो सकूं। युवराज ने कहा कि आज मेरा वक्त थोड़ा सा खराब चल रहा है लेकिन एक वक्त था जब मेरा टाइम काफी अच्छा था। जब वह नहीं रहा, तो मुझे यह भी पता है कि यह वक्त भी नहीं ज्यदा समय तक नहीं रहेगा। मैं अपनी तरफ से टीम इंडिया में वापसी की पूरी कोशिश करूंगा लेकिन बाकी सब तो ऊपरवाले के हाथ में हैं। 32 साल के युवराज ने अपना अंतिम वनडे पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। अपनी पिछली 10 पारियों में से चार में वे खाता खोलने में भी विफल रहे थे। इसी साल वर्ल्ड टी-20 चैंपियनशिप में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में फ्लॉप रहने के बाद युवराज को प्रशंसकों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा था। वर्ष 2011 वर्ल्ड कप में युवराज ने 113.66 की औसत से 362 रन बनाए थे। जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल रहे। साथ ही 15 विकेट भी झटके। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।