काले धन पर रिपोर्ट समय पर देंगे : SIT प्रमुख शाह
(DELHI, India) शाह ने कहा, ‘हमने काले धन पर पहली रिपोर्ट अगस्त में पहले ही दे दी है। मैं दूसरी रिपोर्ट समय पर देने को लेकर भी आशान्वित हूं।’ अटार्नी जनरल ने आज जिनीवा के एचएसबीसी बैंक के 627 खाताधारकों की सूची उच्चतम न्यायालय को सौंपी है। शाह ने बताया कि इस सूची की जानकारी पहले ही टीम के पास है। उन्होंने कहा, ‘जांच चल रही है। जांच के बगैर यह कहना मुश्किल है कि कोई व्यक्ति दोषी है या किसी व्यक्ति ने कुछ गलत किया है। पहले उस व्यक्ति को सुना जाना चाहिए।’ उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त जज शाह ने कहा कि इन मामलों में जांच आसान नहीं है। एसआई के प्रमुख ने कहा, ‘यह आसान नहीं है, क्यों कि जब विभाग नोटिस जारी करता है, तो इसमें समय लगता है। संबंध पक्षों को भी जवाब देने में समय लगता है।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।