देवेंद्र फड़नवीस कल लेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ
(India)
देवेंद्र फड़नवीस कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और बीजेपी ने इस शपथ ग्रहण के लिए खास तैयारी की है। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस हाई प्रोफाइल शपथ ग्रहण में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। जाहिर है सुरक्षा के भी अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। मोदी और अमित शाह के अलावा न सिर्फ बीजेपी के तमाम मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शरीक होंगे बल्कि हजारों कार्यकर्ता भी पूरे प्रदेश से आएंगे।सुरक्षा में मुंबई पुलिस, एंटी टेरर विंग और छैळ शामिल होगी, स्टेडियम में सुरक्षा के कई घेरे होंगे, हर घेरे की जिम्मेदारी डीसीपी के हाथ होगी। प्रधानमंत्री मोदी के आने और जाने का रास्ता और इंतजाम अलग होगा। स्टेडियम के अंदर सादी वर्दी में भी पुलिसवाले तैनात होंगे। स्टेडियम के आसपास तमाम ऊंची इमारतों पर स्नीइपर्स होंगे। माना जा रहा है कि 25 से 30 हजार बीजेपी कार्यकर्ता उस रोज समारोह में पहुंचेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।