(DELHI, India)
इस दौरान गोगोई ने पीएम से कहा कि उनका राज्य अलकायदा और जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) जैसे संगठनों के निशाने पर आ गया लगता है। असम के सीएम ने पीएम से कहा कि वह इस मुद्दे को पड़ोसी देशों के साथ उठाएं ताकि समन्वित कार्रवाई हो सके। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार गोगोई ने कहा, ‘असम अलकायदा जैसे कट्टरपंथी संगठनों के निशाने पर आ गया लगता है। जेएमबी से जुड़े कुछ सदस्य हाल ही में असम से गिरफ्तार हुए हैं।’ आतंकवाद और कट्टरपंथी संगठनों से खतरे की समस्या को उठाते हुए गोगोई ने मोदी से आग्रह किया कि वह इस मामले को पड़ोसी देशों के साथ उचित स्तर पर उठाएं ताकि खुफिया जानकारी साझा हो सके और समन्वित कार्रवाई हो सके। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए अंतरराज्यीय स्तर पर समान तरह की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि उग्रवाद और आतंकवाद से निपटने के रास्ते में अधिकार क्षेत्र का मुद्दा नहीं आए।’ गोगोई ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की और बाद में संवाददाताओं से कहा कि असम में जेहादी गतिविधियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री गोगोई ने कहा कि वह बारपेटा मामले की जांच भी एनआईए को सौंप सकते है। पश्चिम बंगाल के बर्दवान विस्फोट के मामले में बारपेटा से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बर्दमान मामले की जांच एनआईए कर रही है। गोगोई ने कहा, ‘गतिविधियां चल रही हैं। आईएसआई की गतिविधियां, जेहादी गतिविधियां जारी हैं। इसको लेकर कोई संदेह नहीं है। हम इससे इंकार नहीं करते हैं।’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।