(DELHI, India)
चीफ जस्टिस एचएल दत्तू ने दिल्ली में सरकार बनाने के मुद्दे पर कहा कि हमने अखबारों में पढ़ा है कि उपराज्यपाल दिल्ली में सरकार बनाने की कोशिशें कर रहे हैं और उनके ये प्रयास एक सकारात्मक कदम हैं, चीफ जस्टिस ने कहा कि देश में पहले भी अल्पमत की सरकार बनी है, इसी के साथ बिना किसी दिशा-निर्देश के साथ सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 11 नवंबर तक टाल दी, सुप्रीम कोर्ट की इस सुनवाई के बाद सवाल ये कि क्या दिल्ली में बीजेपी की अल्पमत की सरकार बनेगी? क्या 12 दिन में बीजेपी की सरकार बनेगी? कल उप राज्यपाल ने कहा कि वो सरकार बनाने के मामले में सभी दलों से बातचीत करेंगे, उप राज्यपाल के इस प्रस्ताव पर केजरीवाल ने कहा कि वो कोर्ट में सुनवाई टालने के लिए ये प्रस्ताव लेकर आए हैं, बीजेपी पूरे मसले पर कुछ बोलने से बच रही है, अब सवाल उठता है कि आखिर दिल्ली में सरकार कैसे बनेगी ? दिल्ली में सरकार पर बुधवार को एलजी नजीब जंग ने बयान देते हुए कहा कि वह दिल्ली में सरकार बनाने की संभावनाओं पर अगले कुछ दिनों में सभी पार्टियों से बात करेंगे, इससे पहले मंगलवार को कोर्ट ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा था कि लोकतंत्र में लंबे समय तक राष्ट्रपति शासन ठीक नहीं है, दिल्ली में सरकार बनाने की संभावनाओं को तलाशने की बात कहते हुए उप राज्यपाल नजीब जंग ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज जारी की थी, उन्होंने कहा है कि दिल्ली में लोकप्रिय सरकार के गठन की संभावना तलाशने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है, लिहाजा उपराज्यपाल नजीब जंग अगले कुछ दिनों के दौरान सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से बात करके सभी संभावनाओं की तलाश करेंगे
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।