(DELHI, India)
सिंह द्वारा बैठक में अंतरराष्ट्रीय प्रभाव वाले मामलों में सहयोग मांगने की संभावना है जिनमें आतंकवाद से जुड़े मामले शामिल हैं। गृह मंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल जाएगा जिसमें सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्हा, दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी समेत अन्य शामिल होंगे। सूत्रों ने कहा कि भारत इंटरपोल के महासचिवालय में स्थायी सदस्यता की मांग करेगा। इंटरपोल के सबसे पुराने सदस्यों में एक होने के बावजूद भारत का कोई वरिष्ठ प्रतिनिधि नहीं है मोनाको की यात्रा के बाद सिंह एक द्विपक्षीय दौरे पर इस्राइल जाएंगे जिस दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग पर कई समझौते होने की संभावना है। सिंह के इस दौरान इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलने की संभावना है। हाल में नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूयार्क में मिले थे।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।