यूनिस और मिसबाह को वर्ल्ड कप में नहीं ले जाना चाहिए : यूसुफ
(India) यूसुफ ने 2011 के विश्व कप में भारत के खिलाफ मोहाली में खेले गये सेमीफाइनल में हार के लिये भी इन दोनों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने एक न्यूज चैनल से कहा, ‘हमने यूनिस और मिसबाह की निराशाजनक बल्लेबाजी से सेमीफाइनल गंवाया था। वे स्थिति के अनुरूप बल्लेबाजी नहीं कर पाये थे। ’ यूसुफ ने कहा कि विश्व कप में पिछले प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इन दोनों को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फरवरी-मार्च में होने वाले टूर्नामेंट के लिये नहीं चुना जाना चाहिए। उन्होंने यूनिस खान को वनडे टीम में शामिल करने के लिये सार्वजनिक बयान देने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान की भी आलोचना की। यूसुफ ने कहा, ‘पीसीबी अध्यक्ष ने यूनिस को टीम में शामिल करने के लिये राष्ट्रीय चयनकर्ताओं पर दबाव बना दिया है जबकि वह विश्व कप के लिये उनकी योजना में नहीं है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।