(DELHI, India)
दिल्ली आने पर वह सबसे पहले केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निवास पर गए। उनके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी मिलने का कार्यक्रम है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अच्छे रिश्ते रखने वाले फड़नवीस को मंगलवार को मुंबई में आयोजित भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में शुक्रवार को भव्य शपथ समारोह में वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। महाराष्ट्र में वह भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे। लगभग 40 हजार लोगों की उपस्थिति में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, अभिनेता, बड़े कारोबारी और अन्य जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।