(DELHI, India)
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा आज जारी बयान के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 1978 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी मायाराम को पर्यटन मंत्रालय के सचिव के रूप में नियुक्त करने के आदेश को रद्द करने को मंजूरी प्रदान की। मायाराम के स्थान पर राजस्थान के प्रधान सचिव राजीव महर्षि को 15 अक्तूबर को वित्त सचिव बनाया गया था। बयान के अनुसार, एसीसी ने तत्काल प्रभाव से एक महीने के लिए या महर्षि के कार्यभार संभालने या अगले आदेश तक व्यय विभाग के सचिव रतन पी वटल को वित्त सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभालने को मंजूरी प्रदान की। वटल 1978 बैच के आंध्रप्रदेश कैडर के आईएसएस अधिकारी हैं। डीओपीटी ने कहा कि मायाराम को अब अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में ललित के पंवार के स्थान पर सचिव नियुक्त किया गया है। बयान के अनुसार, पंवार 1979 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी है जिन्हें पर्यटन मंत्रालय में नया सचिव नियुक्त किया गया है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।