(India)
अंगुली में फ्रैक्चर और कंधे की चोट से उबरने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे रोहित ने रन आउट होने से पहले 111 गेंद में 142 रन बनाए जबकि पांडे ने 113 गेंद में 135 रन की नाबाद पारी खेली, इन दोनों की बेहतरीन पारियों से भारत ए ने यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 382 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया,इसके जवाब में श्रीलंका की टीम नौ विकेट पर 294 रन ही बना पायी. उसकी तरफ से उपुल थरांगा ने सर्वाधिक 76 रन बनाये जबकि भारत ए के लिये लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने 47 रन देकर चार विकेट लिये. धवल कुलकर्णी और परवेज रसूल ने दो दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया. रोहित और उन्मुक्त चंद (54) ने पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 96 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरूआत दिलाई.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।