सरदार पटेल जयंती आज, 'एकता दौड़' को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
(DELHI, India) मोदी सुबह 7:30 बजे संसद मार्ग स्थित पटेल चौक पर स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और उसके बाद 7:40 बजे विजय चौक पर ‘एकता दौड़’ (रन फॉर यूनिटी) के सहभागियों को संबोधित करेंगे। उसके बाद सुबह 8 बजे एकता शपथ दिलाएंगे। गृह मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा कि विजय चौक से इंडिया गेट तक दौड़ को सवा आठ बजे हरी झंडी दिखाई जाएगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह हैदराबाद के नामपल्ली में सरदार पटेल की प्रतिमा पर एक समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद वह हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की पासिंग आउट परेड में शिरकत करेंगे। सरकार ने घोषणा की थी कि वह हर साल 31 अक्तूबर को पटेल की जयंती भारत को संगठित करने के उनके प्रयासों को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाएगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।