पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आज, सोनिया-राहुल ने दी श्रद्धांजलि
(DELHI, India) पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको याद किया लेकिन उन्हें श्रद्धांजलि देने वह 'शक्ति स्थल' नहीं गए, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 'शक्ति स्थल' पहुंच श्रद्धांजलि दी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी पूर्व कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने 'शक्ति स्थल' पहुंचे, इसके अलावा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की, हालांकि पीएम ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर उन्हें याद किया, मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं देशवासियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करता हूं.’’ गौरतलब है कि इंदिरा गांधी की आज के ही दिन 1984 में उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी,
वहीं सरदार पटेल की जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' दौड़ में शामिल होने पहुंचे पीएम ने अपने भाषण में भी इंदिरा गांधी का जिक्र किया, उन्होंने वर्ष 1984 में आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगों का अप्रत्यक्ष जिक्र भी किया,,उन्होंने इस मौके पर कहा कि, '' 30 साल पहले महापुरुष की जयंती पर एकता को चोट पहुंचाने वाली घटना हुई थी, देश की एकता पर छुरा लगा था.'' इस मौके पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर आए आम लोगों से भी मुलाकात की

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।