(India)
शीर्ष टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा कि उनकी प्रतिबद्धताओं पर सवाल खड़े नहीं होने चाहिए क्योंकि उन्होंने भारत के लिए खेलने के लिए अपने 24 वर्ष दिये हैं। मंत्रालय ने किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया है लेकिन यह स्पष्ट है कि संदर्भ उन टेनिस खिलाड़ियों के बारे में है जिन्होंने इंचियोन एशियाई खेलों के बजाय अपनी रैंकिंग बचाने के लिए एटीपी टूर पर खेलने को तरजीह दी। पेस ने कहा कि उन्हें पूरी कहानी नहीं पता इसलिए वह ज्यादा टिप्पणी नहीं कर सकते लेकिन उनकी देशभक्ति संदेह से परे है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।