उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा ने पिछले 11 सालों में पराजय को पीछे धकेल दिया है और अब देश में भी भाजपा की विजय की शुरुआत हो गई है और झारखंड एवं जम्मू कश्मीर में भी भाजपा सरकार बनायेगी। शाह ने कहा कि भाजपा को यह विजय अकारण नहीं मिली है बल्कि जहां-जहां भाजपा की सरकार बनी वहां-वहां उसने गरीबों के हितों एवं प्रदेश के विकास के लिये काम करके दिखाया है तभी वहां बार-बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र सुरक्षित है जबकि अन्य दलों में अध्यक्ष आजीवन अध्यक्ष बना रहता है। पार्टी में कल से शुरु होने वाले सदस्यता अभियान का जिक्र करते हुए शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चार गुना सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य देते हुए कहा कि सदस्यता के लिये इस बार ई रजिस्ट्रेशन शुरु किया गया है। उन्होंने बताया कि एक टोल फ्री नंबर दिया जायेगा और उस पर डायल करने के बाद सदस्यों को एसएमएस के जरिये उनका सदस्यता नंबर पहुंचा दिया जायेगा।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।