अफ्रीका को टी-20 आस्ट्रेलिया सीरीज में सफलता की उम्मीद
(India) दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्व कप से पहले इस समय तीन टी-20 और पांच वन डे मुकाबलों के लिये आस्ट्रेलिया आई हुई है । डोमिंगो ने कहा कि हमें जीत की आदत बनानी होगी । हमें प्रबिद्वतता दिखानी होगी । उन्होंने कहा,‘अगर टी-20 में हमारे लिये नतीजे अच्छे रहते हैं तो फिर टीम में आत्मविश्वास बढेगा और हम वन डे में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे । ’ उन्होंने कहा कि टी-20 श्रृंखला में जीत इसलिये आवश्यक है क्योंकि आस्ट्रेलिया को एक कठिन प्रतिद्वंद्वी माना जाता है । एक बार जब वे शुरू हो जाते हैं तो उनको रोकना कठिन होता है । कोच ने कहा,‘ आस्ट्रेलिया एक महान टीम है और ऐसी टीम एक बार आगे हो जाती है तो उसे पकडना कठिन हो जाता है ।’ उन्होंने कहा कि अगर टी.20 में अच्छा खेलेते हैं तो फिर टीम वन डे में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी । कप्तान जेपी डुमिनी ने कहा पहली बार दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करने को लेकर वह बहुत रोमांचित है और वह आस्ट्रलिया में खेलने की उनकी बहुत यादें जुडी हुई हैं ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।