शुक्रवार को देशभर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 139वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई। और देश भर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। खुद पीएम भी दौड़ का हिस्सा बने और सरदार पटेल की तारीफ में काफी कुछ कहा। जिसके बाद कांग्रेस ने इसे आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरदार पटेल कांग्रेस के नेता थे। भाजपा की अपनी कोई विचारधारा नहीं है। इसलिए वे कंाग्रेस नेताओं की विरासत को अपना रहे हैं। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को पीएम मोदी की ओर से श्रद्धांजलि दी जानी थी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।