कांग्रेस और जेएमएम के बीच गठबंधन टूटा
(India)
झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आती जा रही है और राजनीतिक दलों की ओर से तैयारियां तेज हो गई है। वही गठबंधन कर रहे राजनीतिक दल भी जल्द ही सीट बंटवारे पर मतभेद दूर कर लेना चाहते हैं। लेकिन इसी मसले पर कांग्रेस और जेएमएम के बीच गठबंधन नहीं बन पाया और टूट गया है। महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड में भी सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस का उसकी सहयोगी पार्टी ने साथ छोड़ा है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने गठबंधन टूटने का ठीकरा कांग्रेस के सिर पर फोड़ते हुए कहा कि गठबंधन को लेकर सारी शर्तें दोनों पार्टियों के बीच पहले ही तय हो चुकी थी। लेकिन अब अचानक कांग्रेस का मन बदल गया है। सोरेन ने कहा कि वो चाहते थे कि राज्य में सेक्यूलर ताकतें एक साथ चुनाव लड़ें। लेकिन कांग्रेस ने ऐन मौके पर अपना रास्ता बदल लिया। सोरेन से जब पूछा गया कि क्या गठबंधन टूटने की वजह सीटों का बंटवारा है तो उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ सीटिंग सीट नहीं छोड़ने की बात कही थी। कोई भी पार्टी अपनी मौजूदा सीट नहीं छोड़ेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।