‘राहुल बनें कांग्रेस के अध्यक्ष’
(India)
कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व को लेकर विरोधी सुर सुनाई दे रहे हैं। जहां पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम कह चुके हैं कि भविष्य में गांधी परिवार से बाहर का कांग्रेस अध्यक्ष हो सकता है, वहीं पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व को पार्टी में कोई चुनौती नहीं है और उन्हें पूरी तर से पार्टी की कमान अपने हाथों में ले लेनी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा, वक्त आ गया है जब राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी की कमान पूरी तरह से अपने हाथ में ले लेना चाहिए। सोनिया गांधी पार्टी का मार्गदर्शन करती रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि राहुल को जल्द से जल्द पार्टी का अध्यक्ष बनकर पूरे देश में लोगों से संपर्क करना चाहिए। सोनिया गांधी यूपीए अध्यक्ष बनी रह सकती हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।