भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
(India)
झारखंड और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों और राज्यसभा की खाली सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर आज बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है । इस बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। झारखंड और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि इन दोनों राज्यों में पार्टी अकेले भी चुनाव मैदान में उतर सकती है। इस बैठक में राज्यसभा के लिए भी उम्मीदवार तय हो सकते हैं। पार्टी की नजर यूपी की राज्यसभा सीट पर है। कायदे से विधायकों की संख्या को देखते हुए बीजेपी को एक सीट मिल सकती है। इस सीट के लिए पार्टी में कई नामों पर विचार किया जा रहा है लेकिन पार्टी महासचिव राममाधव इस रेस में सबसे आगे बताए गए हैं। इनके अलावा लालजी टंडन, दिनेश शर्मा और श्रीकांत शर्मा के नाम पर भी विचार हो सकता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।