(India)
अमेरिकी रेडियो से बातचीत में 48 साल के इस चैम्पियन मुक्केबाज ने कहा कि एक उम्रदराज व्यक्ति ने उसे सड़क पर पकड़ लिया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए यौन दुर्व्यवहार किया। बदनामी और शोहरत दोनों का मजा चखने वाले टायसन ने सिरीयुस एक्सएम रेडियो से कहा कि उस व्यक्ति को उसने फिर कभी नहीं देखा और उन्होंने इस बारे में न तो अपने माता-पिता को बताया और न ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। टायसन ने 1986 में उस समय इतिहास बनाया था जब वह केवल 20 साल की उम्र में विश्व हेवीवेट खिताब जीतने वाले सबसे युवा मुक्केबाज बने। इस मुक्केबाज ने 58 में से 50 मुकाबले जीते। टायसन एक बार फिर 1992 में सुखियों में आये जब युवा ब्यूटी क्वीन के रेप के आरोप में तीन साल तक जेल की हवा खानी पड़ी। पांच साल के बाद 1997 में टायसन ने अपने विरोधी मुक्केबाज इवांडर होलीफील्ड का कान काट लिया था। इसके अलावा उन पर हमला करने और कोकीन रखने के आरोप भी लगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।