खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से मुझे मिली नई ऊर्जा: मोदी
(DELHI, India) आकाशवाणी से प्रसारित अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मुझे अभी एक अवसर मिला था, हमारे देश के जवान, नौजवान विद्यार्थी, युवक युवतियां..खेलकूद में जो विजेता होकर आए थे.. उनके साथ मेंने एक चायपान का कार्यक्रम रखा था। मुझे एक नई ऊर्जा मिली।’ उन्होंने कहा, ‘उनका (पदक विजेताओं) उत्साह, उमंग मैं देख रहा था कि और देशों की तुलना में हमारी व्यवस्थाएं, सुविधाएं बहुत कम होती हैं लेकिन शिकायत की बजाए वे उमंग और उत्साह से और अधिक कुछ करने की बात कर रहे थे।’ मोदी ने कहा कि अपने आप में मेरे लिये, इन खिलाड़ियों के लिए चायपान कार्यक्रम बहुत ही प्रेरक रहा था। मुझे बहुत अच्छा लग रहा था।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।