मिस्बाह का धमालः टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक की बराबरी की
(India) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की तीसरी पारी (पाक की दूसरी पारी) में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने के बाद मिस्बाह ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, मिस्बाह ने मात्र 56 गेंद पर शतक लगा कर वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली, मिस्बाह ने अपनी इस तेज पारी में 11 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए, तीन पारी में लगातार शतक लगाने वाले यूनिस खान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे मिस्बाह ने शुरुआती गेंदों से ही अपने तेवर दिखा दिए थे, इससे पहले मिस्बाह ने महज़ 21 गेंद में अर्द्धशतक लगा कर जैक कैलिस का रिकार्ड तोड़ा था, मिस्बाह के शतक के साथ ही पाकिस्तान ने अपनी पारी घोषित कर दी, अगर टॉप टेन बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में भारत का कोई बल्लेबाज नहीं है. भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दो पूर्व कप्तानों के नाम है. मोहम्मद अदहरुद्दीन और कपिल देव ने 74 गेंदों पर शतक लगाया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।