(DELHI, India)
दिल्ली में सरकार गठन को लेकर उपराज्यपाल नजीब जंग ने भी शाम को सभी दलों की बैठक बुलाई है। सभी दलों से वह अलग-अलग मिलेंगे। दिल्ली में सरकार की संभावन तलाशने के लिए वह आज तीनो पार्टी यानी भाजपा, कांग्रेस और आप से मिलेंगे। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी दिल्ली में जोड़−तोड़ से सरकार बनाने के पक्ष में नहीं है। कहा जा रहा है कि बीजेपी के आलाकमान ऐसा नहीं चाहते हैं और वह चुनाव के पक्ष में है। हरियाणा और महाराष्ट्र में मिली जीत से उत्साहित बीजेपी अब दिल्ली में भी चुनाव में जाने के लिए तैयार है। दिल्ली में चुनाव में जाने पर बीजेपी आज बड़ा फैसला ले सकती है। संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी ने दिल्ली में चुनाव में जाने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, 1−2 दिन में बीजेपी उप-राज्यपाल से मिलकर अपने फैसले से अवगत कराएगी हालांकि इस बात पर अंतिम फैसला शाम वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक के बाद होने की उम्मीद है। गौर हो कि दिल्ली में फरवरी 2014 से विधानसभा निलंबित है और राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने 49 दिन की सरकार के बाद इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली विधानसभा में फिलहाल 67 विधायक हैं जिसमें बीजेपी के पास 29, आम आदमी पार्टी के पास 27, कांग्रेस के पास 8 और अन्य के पास 3 विधायक हैं। इस लिहाज से बीजेपी के पास बहुमत के 34 आंकड़े तक पहुंचने के लिए 5 विधायक कम पड़ते हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।