IPL-6 स्पॉट फिक्सिंग: मुद्गल कमेटी ने SC में अंतिम रिपोर्ट सौंपी
(India) उच्चतम न्यायालय में इस मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होनी है और पूरा बीसीसीआई शीर्ष अदालत के फैसले पर बेसब्री से नजर गडाए हुए है। इस रिपोर्ट में कई बड़ी शख्सियतों की भूमिका पर से पर्दा उठ सकता है। इस रिपोर्ट में श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को सट्‍टेबाजी में लिप्त बनाए जाने की संभावना है। गौर हो कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना से भी पूछताछ हुई है। मामले की जांच कर रही जस्टिस मुद्गल कमेटी ने धोनी से चार और रैना से तीन घंटे सवाल-जवाब किया। गौरतलब है कि समिति ने इस साल के शुरुआत सुप्रीम कोर्ट को 12 क्रिकेटरों और अधिकारियों के नाम बंद लिफाले में सौंपे थे। सूत्रों के मुताबिक मुंबई की फोरेंसिक लैब में मयप्पन और विंदू दारा सिंह के बीच बातचीत का जो कथित टेप सामने आया है वो श्रीनिवासन के दामाद मयप्पन की ही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।