(TAMILNADU, India)
वासन ने सोमवार को चेन्नई में पत्रकारों से कहा कि मैं तमिलनाडु में कांग्रेस के प्रदर्शन से बेहद चिंतित हूं। कांग्रेस पिछले 47 साल से राज्य में सत्ता से दूर है। वासन ने कहा कि उनकी नई पार्टी के नाम और उसके झंडे के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी। गौर हो कि कांग्रेस के दिग्गज नेता जीके मूपनार के बेटे वासन ने इससे पहले रविवार को ही अपने नए सियासी फैसले को लेकर में संकेत दे दिए थे। उन्होंने रविवार को कोयम्बटूर, तिरुपुर, एरोड और तमिलनाडु में अपने समर्थकों से मुलाकात कर सलाह मशविरा लिया था। वासन के कांग्रेस छोड़ने को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख बी एस ज्ञानादेसिकन का इस्तीफा मंजूर करते हुए उनकी जगह पर वासन के चिर प्रतिद्वंद्वी और पूर्व केंद्रीय मंत्री ई वी के एस एलंगोवन को नियुक्त किया था। 49 वर्षीय जीके वासन को 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के अन्य नेताओं की तरह ही हार का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि वासन के नजदीकी समझे जाने वाले बीएस ज्ञानदेसिकन ने भी बीते सप्ताह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया था कि दिल्ली में बैठा केंद्रीय नेतृत्व अहम मुद्दों पर राज्य इकाई से सलाह-मशविरा नहीं करता है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।