(India)
सूचना और प्रसारण मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘ मैं इस हमले की निंदा करता हूं। लेकिन यह दर्शाता है कि विश्व समुदाय आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है और इसे ध्यान में रखते हुए विश्व को इस चुनौती से निपटने के लिए प्रयास करने चाहिए और आतंकवाद को खत्म करने का यही एक रास्ता है ।’ पाकिस्तान में कल वाघा सीमा पर लोकप्रिय झंडा उतारने के कार्यक्रम के चंद मिनट बाद एक आत्मघाती हमलावर ने जबरदस्त विस्फोट किया, जिसमें कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 के करीब लोग घायल हुए हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।