प्रधानमंत्री ने सदाशिव अमरापुरकर के निधन पर शोक जताया
(DELHI, India) उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सदाशिव अमरापुरकर सभी पीढ़ियों के बीच लोकप्रिय प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में याद किए जाएंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। मैं उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।’ ‘अर्धसत्य’ तथा ‘सड़क’ जैसी फिल्मों में दमदार भूमिका निभाने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। 64 वर्षीय अभिनेता फेफड़े के संक्रमण से पीड़ित थे। खलनायक और हास्य कलाकार के रूप में दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ गए अमरापुरकर ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।