ओपनर्स की ओर से रन बनना भारत के लिए अच्छा संकेत : धवन
(India) धवन ने भारत की तरफ से 113 रन बनाए जबकि मैन ऑफ द मैच रहे आंजिक्य रहाणे ने 111 रन बनाए। शीर्ष क्रम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में भारत की जीत की बुनियाद रखी। मैच के बाद मीडिया से मुखातिब हुए धवन ने कहा, ‘यह टीम के लिए बहुत अच्छा संकेत है कि हमारे ओपनर्स लगातार रन बना रहे हैं। मजबूत बुनियाद के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है।’ उन्होंने कहा, ‘जब आप इस तरह खेलते हैं तो आपका अपने उपर भरोसा बढता है और इस तरह की भागीदारी में शामिल होते हैं तो अच्छा लगता है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।