(DELHI, India)
उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा व्यक्त दृढसंकल्प को पूरा करने के लिए वर्तमान केंद्र सरकार की ओर से प्रभावी कदम उठाए गए हैं। दिल्ली से यहां पहुंचे रविशंकर ने पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कालाधन को देश में वापस लाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ संकल्प को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रभावी कदम उठाए गए हैं। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने कालाधन के मुद्दे पर दृढ संकल्प दिखाया है पर कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान इस दिशा में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में कालाधान को लेकर एसआईटी का गठन किया। रविशंकर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवंगत कैलाशपति मिश्र की जयंती के अवसर पर पटना आए हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।