टेस्ट रैंकिंग: ऑस्ट्रेलिया पर पाकिस्तान की जीत से छठे स्थान पर खिसका भारत
(India) पाकिस्तान ने पिछले 20 साल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली टेस्ट जीत दर्ज की। उसने इससे 9 रेटिंग अंक हासिल किये और वह इंग्लैंड, श्रीलंका और भारत को पीछे छोड़ने में सफल रहा। भारत के 96 रेटिंग अंक हैं जबकि पाकिस्तान 105 अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इंग्लैंड (104) अंक और श्रीलंका (101 अंक) भी भारत से आगे हैं। पाकिस्तान की यह जनवरी 2007 के बाद सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैकिंग है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।