(India)
स्टीवन स्मिथ (97) ने पाकिस्तान की जीत का इंतजार बढ़ाया लेकिन उनका विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया पारी सिमटने में देर नहीं लगी। उसने आखिरी 5-5 विकेट 43 गेंद और आठ रन के अंदर गंवाए। ऑस्ट्रेलिया के सामने 603 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी पूरी टीम पांचवें दिन लंच के तुरंत बाद 246 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्पिनरों के सामने फिर से बगलें झांकते हुए नजर आयें बायें हाथ के स्पिनर जुल्फिकार बाबर ने 120 रन देकर पांच विकेट लिए। लेग स्पिनर यासिर शाह (44 रन देकर तीन विकेट) और ऑफ स्पिनर मोहम्मद हफीज (38 रन देकर दो विकेट) ने उनका अच्छा साथ दिया जिससे पाकिस्तान रनों के हिसाब से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रहा। इससे पहले उसने 2006 में कराची में भारत को 341 रन से हराया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।