सचिन तेंदुलकर पर बरसे ग्रेग चैपल, दावों को झूठ करार दिया
(India) चैपल ने कहा कि सचिन के आत्मकथा में कही गई यह बात सच नहीं है । उन्होंने कहा है कि वह बतौर कोच कभी यह नहीं चाहते थे कि राहुल द्रविड़ को रिप्लेस कर सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया जाए। गौर हो कि क्रिकेट के भगवान और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपनी किताब के जरिये भारत के तत्कालीन कोच ग्रेग चैपल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने लिखा, वेस्टइंडीज में खेले गए वर्ल्ड कप 2007 से कुछ महीने पहले ग्रेग चैपल ने राहुल द्रविड़ को हटाकर टीम इंडिया की कप्तानी मुझे (सचिन तेंदुलकर) संभालने का सुझाव दिया था ताकि हम दोनों (ग्रेग चैपल और सचिन तेंदुलकर) मिलकर वर्षों तक भारतीय क्रिकेट पर राज कर सकें। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान चैपल जब सचिन तेंदुलकर के निवास पर गए तो उन्होंने कहा, हम दोनों मिलकर वर्षों तक भारतीय क्रिकेट को नियंत्रित कर सकते हैं। इस दौरान चैपल ने पेशकश की कि द्रविड़ से कप्तानी लेने में वह मेरी मदद कर सकते हैं। इस स्टार बल्लेबाज ने अपनी आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माइ वे’ में यह खुलासा किया है जिसका गुरुवार को विमोचन होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।