परवान पर पुष्कर मेला.......आज हुई साफा बांधने की प्रतियोगिता
(Rajasthan, India) अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले में पर्यटन विभाग राजस्थानी संस्कृति को रूबरू करवाने के लिए मेला मैदान पर साफा और तिलक प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें विदेशी पावणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान हजारों कि संख्या में विदेशी पावणे मौजूद रहे। प्रतियोगिता में करीब 11 विदेशी जोड़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विदेशी महिला को अपने साथी को न सबसे पहले साफा और तिलक और मोली बांधने का लक्ष्य था। प्रतियोगिता में जब विदेशी महिलाओं ने अपने साथी के साफा बांधना शुरू किया तो विदेशी पावनों ने जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता को देखने लिए विदेशियों का हुजूम सा उमड़ पड़ा। प्रतियोगिता में बेल्जियम दम्पति जोड़े ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में विजेताओं को पर्यटन विभाग की और स्मृति चिन्ह दिया गया। प्रतियोगिता में भाग लेकर बहुत खुश हुए। ऐसी प्रतियोगिता में मैंने पहली बार भाग लिया और इस प्रतियोगिता पुष्कर मेले में देखने को मिली है। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले में पर्यटन विभाग कि ओर से मेले के चैथे दिन जब मूंछ प्रतिभागी अपनी मूंछों का प्रदर्शन कर रहे थे तब स्टेडियम में मौजूद प्रत्येक विदेशी के मुंह से केवल एक ही वर्ड निकल रहा था ओह इट्स वंडरफूल। मूंछ प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में विदेशियों की भीड़ मौजूद रही। आधुनिक युग में युवा पीढ़ी मूंछें नहीं रख रहे। वहीं पुष्कर मेले में आयोजित मुंछ प्रतियोगिता में एक विदेशी सहित अन्य दस लोग अपनी लम्बी और आकर्षित मूछों का प्रर्दशन कर राजस्थान के युवाओं की शान बढाते नजर आए। मूंछें प्रतियोगिता में जब प्रतियोगी गिरधर और मोहन सिंह...बलबीर सिंह अपनी मूंछ प्रर्दशन करने उतरे तो हर कोई विदेशी अभिभूत होते नजर आये। प्रतियोगिता में अजमेर के मोहन सिंह ने बाजी मारी। वहीं गिरधर लाल दूसरे स्थान पर और नागौर के बीरबल तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को पर्यटन विभाग की नगद पुरस्कार भी दिया गया।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।