आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: अश्विन ऑलराउंडरों की सूची में टॉप पर बरकरार
(India) ऑलराउंडरों की सूची में अश्विन के बाद दक्षिण अफ्रीका के वर्नोन फिलैंडर और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन का नंबर आता है। इस बीच पाकिस्तान के बल्लेबाज यूनिस खान, मिसबाह उल हक और अजहर अली की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार हुआ है। रैंकिंग आज जारी की गयी। पाकिस्तान की अबुधाबी में 356 रन की जीत में 213 और 46 रन बनाने वाले यूनिस एक पायदान उपर छठे स्थान पर पहुंच गये है। मध्यक्रम का यह बल्लेबाज 2009 में श्रीलंका के खिलाफ कराची में तिहरा शतक जड़ने के बाद नंबर एक पर पहुंचा था। वह इस सीरीज से पहले 11वें स्थान पर थे। सीरीज के दौरान यूनिस ने 468 रन बनाए और 101 रेटिंग अंक हासिल किए। अब वह पांचवें स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला से केवल तीन अंक पीछे हैं। मिसबाह ने दोनों पारियों में शतक जड़ा। दूसरी पारी में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले मिसबाह तीन पायदान उपर आठवें स्थान पर पहुंच गये हैं। पाकिस्तान के कप्तान ने सीरीज में 271 रन बनाए। वह अब ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर से 40 रेटिंग अंक पीछे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।