श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे में आरोन की जगह टीम में बिन्नी
(India) बीसीसीआई ने बयान में कहा, वरूण आरोन चोटिल है और माइक्रोमैक्स कप भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज 2014 के दूसरे और तीसरे मैच के लिए उनकी जगह स्टुअर्ट बिन्नी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। रविवार को वनडे के पहले मैच में आरोन के दायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। आरोन को पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद फेंकने के बाद दर्द में कराहते हुए वापस लौटना पड़ा जिसके बाद विराट कोहली ने ओवर पूरा किया। बिन्नी ने भारत की ओर से पिछला वनडे इस साल जून में बांग्लादेश में खेला था। भारत और श्रीलंका सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।