(India)
बाद में बीसीसीआई की विज्ञप्ति में केवल बैठक को स्थगित करने की जानकारी दी गयी, उसमें भी टीम का चयन नहीं करने का कोई कारण नहीं बताया गया, इस महत्वपूर्ण बैठक से पहले की घटनाएं भी भ्रम पैदा कर गयी थी क्योंकि टीवी रिपोर्टरों के बैठक के एजेंडा को लेकर किये गये सवालों पर दो चयनकर्ताओं ने अलग अलग जानकारी दी थी, एक चयनकर्ता ने जहां कहा कि बैठक में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी दो वनडे की टीम का चयन किया जाएगा वहीं दूसरे ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिये टीम चुनी जाएगी, यहां तक कि मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल आधा घंटा पहले ही बैठक से उठकर चले गये और उन्होंने बाहर इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों से भी बात नहीं की, इससे बीसीसीआई का बयान आने तक अटकलबाजियां लगती रहीं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।