वाघा बॉर्डर पर हमले के बाद आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार ने दी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धमकी
(DELHI, India) गौर हो कि यह वही आतंकी संगठन है जिसने वाघा सीमा पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जमात-उल-अहरार नामक इस आतंकी संगठन का कहना है कि वह कश्मीर और गुजरात में बेगुनाहों की मौत का बदला लेगा। आतंकी संगठन के प्रवक्ता अहसानुल्ला अहसन ने प्रधानंमत्री मोदी पर हमला करने की धमकी दी है। अहसन ने कहा कि यदि हम सीमा के एक तरफ हमला कर सकते हैं तो दूसरी तरफ भी हमले को अंजाम दे सकते हैं। अहसन के मुताबिक वाघा सीमा पर किया हमला दोनों ही देश की सरकारों को एक मैसेज हैं। संगठन का कहना है कि हमारा अगला मकसद प्रधानमंत्री मोदी से बदला लेना है। इस संगठन के बारे में बताया जा रहा है कि यह तहरीक-ए-तालिबान से अलग हुआ एक धड़ा है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।