दूसरा वनडे: श्रीलंका के खिलाफ दबदबा बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया
(India) पहला वनडे 169 रन से जीतने के बाद मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम पर भी भारत का पलड़ा भारी रहेगा। इससे पहले भारतीय टीम ने दिल्ली और धर्मशाला में वेस्टइंडीज पर लगातार जीत दर्ज की थी। अपने बोर्ड के साथ भुगतान विवाद को लेकर वेस्टइंडीज के दौरा बीच में रद्द करने के बाद श्रीलंकाई टीम ऐन मौके पर भारत दौरे के लिए आई है। उसे अपना घरेलू फिटनेस ट्रेनिंग कार्यक्रम छोड़कर यहां आना पड़ा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।