(India)
कोहली 2012 में यह पुरस्कार जीत चुके हैं। इस बार उनका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के किंटोन डिकाक, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन से होगा। डिविलियर्स ने 2010 में यह पुरस्कार जीता था। भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर और सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर के पुरस्कार की दौड़ में रहेंगी। दोनों वर्गों में सात क्रिकेटरों को नामांकन मिले हैं। मिताली राज, मिशेल जानसन, डिविलियर्स, चालरेट एडवर्डस, एंजेलो मैथ्यूज, कुमार संगकारा और स्टीफानी टेलर को नामांकित किया गया है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जानसन और श्रीलंका के कुमार संगकारा दूसरी बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर की सर गैरी सोबर्स ट्रॉफी पाने की दौड़ में हैं। दस बरस पहले आईसीसी पुरस्कार शुरू होने के बाद से किसी क्रिकेटर ने दो बार यह पुरस्कार नहीं जीता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।