9 नवंबर को मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार,मनोहर पार्रिकर बन सकते हैं रक्षा मंत्री: सूत्र
(DELHI, India) बताया जा रहा है कि मोदी कैबिनेट का विस्तार 9 नवंबर को हो सकता है। यह विस्तार प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले होने की संभावना जताई जा रही है। इस विस्तार में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है कि मोदी गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को रक्षा मंत्री बनाना चाहते है। पर्रिकर साफ-सुथरी छवि वाले प्रशासक हैं इसलिए मोदी उन्हें रक्षा मंत्री बनाना चाहते हैं। मंत्रीपद के लिए चल रहे दूसरे नामों में जयंत सिन्हा, हंसराज अहीर का भी नाम सामने आया है। माना जा रहा है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ युवाओं को भी जगह मिल सकती है। राजस्थान जैसे जिन राज्यों की केंद्र सरकार में नुमाइंदगी कम है, वहां से मंत्री बनाए जा सकते हैं। गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 से 8 नवंबर को वाराणसी में रहेंगे। 12 नवंबर को वह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक 10 से 14 नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे कुछ राज्य मंत्रियों को तरक्की देकर कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। इनमें प्रकाश जावड़ेकर और निर्मला सीतारमन प्रमुख हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।