(India)
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की अगुवाई वाली आईसीसी क्रिकेट समिति ने आज दोनों टीमों की घोषणा की जिनमें 12-12 खिलाड़ी शामिल हैं। टीमों का चयन 2014 के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया। वनडे टीम में धोनी कप्तान हैं। उनके अलावा भारतीय टीम में उनके साथ उप कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी इस टीम में जगह मिली है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 12वां खिलाड़ी चुना गया है। यह लगातार सातवां वर्ष है जबकि धोनी ने आईसीसी वनडे टीम में जगह बनायी जबकि डेल स्टेन लगातार सातवीं बार टेस्ट टीम में जगह बनाने में सफल रहे। लेकिन इंग्लैंड में 1-3 से हार और इस साल के शुरू में न्यूजीलैंड में 0-1 की हार के कारण समिति को कोई भी भारतीय क्रिकेटर ऐसा नहीं लगा जिसे 2014 की टेस्ट टीम में जगह दी जा सके। बारह सदस्यीय वनडे टीम में चार भारतीय, तीन दक्षिण अफ्रीकी, दो आस्ट्रेलियाई, एक पाकिस्तानी और एक श्रीलंकाई खिलाड़ी शामिल है। टेस्ट टीम में ऑस्ट्रेलिया के दो, न्यूजीलैंड के तीन, इंग्लैंड के दो, श्रीलंका के तीन और दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ी शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।