मछुआरा बिरादरी की चिंता से PM को अवगत कराएंगे गडकरी
(DELHI, India) सड़क परिवहन, नौवहन तथा ग्रामीण विकास मंत्री गडकरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘उन्होंने (मछुआरे समुदाय ने) मेरे सामने अपनी संवेदना प्रकट की है और मैं इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सामने उठाउंगा।’ श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के पांच मछुआरों को 2011 में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़ा था। उन्हें पिछले महीने श्रीलंका की एक अदालत ने मृत्युदंड सुनाया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पहले कहा था, ‘कोलंबो में भारत का उच्चायोग पांच भारतीय मछुआरों के विरूद्ध निचली अदालत के फैसले के खिलाफ एक वकील के जरिए ऊपरी अदालत में अपील करेगा।’ उन्होंने यह भी कहा था कि भारत कानूनी एवं आधिकारिक दोनों ही स्तर पर इस मामले को देख रहा है और ऐसा करता रहेगा। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त वाई के सिन्हा ने कल जेल जाकर इन पांचों मछुआरों से भेंट की थी और उन्हें उनकी रिहाई एवं स्वदेश वापसी में भारत सरकार के सहयोग का आश्वासन दिया था।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।