वेस्टइंडीज के भारत दौरे से हटने पर चर्चा होगी ICC बैठक में
(India) इन बैठकों से पहले आईसीसी मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) सहित कई अन्य समितियों की बैठकें भी होंगी। एन श्रीनिवासन की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद बोर्ड भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी), विश्व कप 2015 के लिये खेल के नियमों और संदिग्ध गैरकानूनी गेंदबाजी एक्शन को लेकर आईसीसी सीईसी के फैसलों पर चर्चा करेगा। यह कार्यकारी समिति की सिफारिशों पर भी गौर करेगा। इसमें संशोधित आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता और इंटीग्रिटी वर्किंग पार्टी के हाल के कार्यों का ब्यौरा शामिल है। इन सबके अलावा बोर्ड वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा बीच में रद्द करने के सभी कारणों का भी आकलन करेगा। आईसीसी बोर्ड में सभी दस पूर्ण सदस्यों के नामांकित प्रतिनिधि और एसोसिएट सदस्य देशों के तीन चयनित प्रतिनिधि शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।