राज्यसभा सांसद अखिलेश दास ने पलटवार करते हुए कहा है कि बीएसपी सुप्रीमो बिना पैसे के किसी को टिकट नहीं देती हैं। अखिलेश दास का यह भी कहना है कि मायावती विधायक के लिए चुनावी टिकट के एवज में एक करोड़ रुपए लेती हैं। तीन नवंबर को बसपा में सभी पदों से इस्तीफा देने वाले दास ने कहा कि डेढ़ महीने पहले मायावती ने अपनी पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों से दस लाख रुपए की राशि ली थी। दास ने ये आरोप तब लगाए हैं जब खुद मायावती ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अखिलेश दास ने राज्यसभा टिकट के लिए उन्हें 100 करोड़ का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।