दिल्ली विधानसभा भंग होने के साथ ही चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार शुरू हो चुका है। लेकिन आम आदमी पार्टी किन मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी। इसकी तस्वीर धीरे धीरे साफ हो रही है। इसे लेकर पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी दिल्ली में तीन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। पहला मुद्दा दिल्ली नगर निगम में बीजेपी का कब्जा है। लेकिन फिर भी चारों ओर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। वे पार्टी के 49 दिनों के कार्यकाल की तुलना सात साल के शासन से करेंगे। वही आम आदमी पार्टी केजरीवाल के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। जबकि भाजपा ने सीएम पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। साथ ही आम आदमी पार्टी महंगाई को भी मुद्दा बनाने जा रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।