दुनिया के सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में नरेंद्र मोदी भी शामिल
(DELHI, India) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सूची में पहले स्थान पर हैं। दुनिया के 72 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 36वें, आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल 57वें तथा माइ्रकोसाफ्ट के सीईओ सत्य नाडेला 64वें स्थान पर हैं। पत्रिका ने मोदी के बारे में कहा है, ‘भारत का नया रॉकस्टार बॉलीवुड से नहीं है। वह तो नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री है जिन्होंने मई में आम चुनावों में विशाल जीत के साथ कार्यभार संभाला और जो गांधी परिवार के दशकों लंबे शासन के बाद भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में ले आए।’ फोर्ब्स ने उन्हें ‘हिंदू राष्ट्रवादी’ बताया है और 2002 के गुजरात दंगों का संदर्भ भी दिया है जबकि मोदी वहां मुख्यमंत्री थे। पत्रिका ने कहा है, ‘मोदी को अपने गृहराज्य गुजरात में बड़ी पुनर्निर्माण परियोजनाओं का श्रेय जाता है। उनकी सरकार ने देश के बाकी हिस्सो में भी आर्थिक कायाकल्प का वादा किया है।’ इस साल की सूची में 12 नयी हस्तियां हैं जिनमें मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल अलसिसि शामिल हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।